Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

छठ मैया के आशीर्वाद के लिए घर-घर पहुंचीं आशा शर्मा! वार्ड 41 में 300 व्रतियों को बांटी साड़ी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद – बोलीं “व्रतियों की सेवा ही सच्ची राजनीति है”

शिल्पांचल टुडे, आसनसोल। छठ महापर्व की आस्था और भक्ति के बीच आसनसोल भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशा शर्मा ने एक बार फिर दिल जीत लिया। उनके नेतृत्व में आसनसोल उत्तर विधानसभा मंडल 1 के वार्ड नंबर 41 में घर-घर जाकर 300 छठ व्रतियों को साड़ी वितरित की गई।

इस दौरान का नजारा बेहद भावुक था। आशा शर्मा ने खुद हर व्रती के घर जाकर उन्हें साड़ी दी और पैर छूकर आशीर्वाद लिया। व्रतियों ने भी उन्हें छठ मैया का आशीर्वाद देकर सुख-समृद्धि की कामना की।

आशा शर्मा का बयान:

“छठ महापर्व सिर्फ पूजा नहीं, यह माँ के त्याग, तपस्या और आशीर्वाद का पर्व है। हमारी माताएं-बहनें 36 घंटे का निर्जला व्रत रखकर पूरे परिवार के लिए सुख-शांति मांगती हैं, उनका सम्मान करना हमारा धर्म है।”

“मैंने कोई बड़ा काम नहीं किया, बस छठ मैया की बेटियों की थोड़ी सी सेवा करने का सौभाग्य मिला है। व्रतियों के पैर छूकर आशीर्वाद लेना मेरे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है।”

“व्रतियों की सेवा ही सच्ची राजनीति है, सच्ची समाज सेवा है। मैं चाहती हूँ कि कोई भी व्रती बिना साड़ी और बिना सम्मान के छठ का व्रत न करे। छठ मैया सभी व्रतियों की मनोकामना पूरी करें। जय छठ मैया!”

ये रहे मौजूद

इस मौके पर भाजपा के सक्रिय सदस्य नीरज बनवाल, दीपक बरनवाल, अरुण पासवान, सूरज झा, अनिल बावरी, रूपेश, रीना शर्मा, पुष्पा दास, राजकुमार शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

पूरे वार्ड में “जय छठ मैया” के जयकारे गूंजते रहे और व्रतियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।

 

  

       

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed