Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

कुल्टी में छठ व्रतियों पर बरसा आशीर्वाद! मंत्री डॉ अजय पोद्दार ने बांटे वस्त्र, शिव मंदिर में किया यज्ञ-हवन – बोले “सनातन की रक्षा और सोनार बांग्ला ही संकल्प”

शिल्पांचल टुडे, कुल्टी।
छठ महापर्व के पावन अवसर पर कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 58 स्थित धेमोमैन कोलियरी में छठ व्रतियों के सम्मान में भव्य वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा कार्यकर्ता बी.के. यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मंत्री डॉ अजय पोद्दार मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

व्रतियों से लिया आशीर्वाद

इस दौरान मंत्री अजय पोद्दार ने छठ व्रतियों के बीच वस्त्र वितरित किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। व्रतियों ने भी मंत्री को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। पूरा माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा।

शिव मंदिर में यज्ञ एवं हवन में हुए शामिल

वस्त्र वितरण कार्यक्रम के बाद मंत्री डॉ अजय पोद्दार स्थानीय शिव मंदिर में आयोजित यज्ञ एवं हवन कार्यक्रम में भी शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान के साथ यज्ञ में आहुति अर्पित की।

इस अवसर पर उन्होंने सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृति की रक्षा तथा विकसित सोनार बांग्ला के निर्माण के संकल्प को दोहराया।

आयोजकों एवं कार्यकर्ताओं का जताया आभार

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

छठ महापर्व के अवसर पर आयोजित इस सेवा कार्यक्रम के माध्यम से छठ व्रतियों के प्रति सम्मान और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।

 

  

       

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed