Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

डुबेश्वरी कोलियरी में ECL डायरेक्टर (टेक्निकल) का बड़ा दौरा! उत्पादन बढ़ाने पर दिया जोर, बोले – “कोल डिपो खाली करो, डिपिलरिंग शुरू करो, रेत-ऐश की कमी नहीं होनी चाहिए”

शिल्पांचल टुडे, कुल्टी।
ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) के डायरेक्टर (टेक्निकल) चित्ररंजन कुमार ने 16 नवंबर 2026 को डुबेश्वरी कोलियरी का दौरा कर उत्पादन और खनन गतिविधियों की समीक्षा की।

इस दौरान उनके साथ सोदपुर एरिया के महाप्रबंधक जे.पी. सिंह, परबेलिया ग्रुप ऑफ माइंस के GM/एजेंट प्रमोद कुमार सिंह, ECL के अधिकारी तथा IMPPL (MDO) के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

उत्पादन, माइन प्लानिंग और भविष्य की रणनीति पर हुई विस्तार से चर्चा

दौरे के दौरान उत्पादन की स्थिति, माइन प्लानिंग और भविष्य की रणनीतियों को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई।

डायरेक्टर (टेक्निकल) ने कोलियरी के सरफेस कन्वेयर बेल्ट, कोल डिपो और सैंड बंकर का निरीक्षण किया।

तीन बड़े निर्देश दिए डायरेक्टर ने

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को तीन अहम निर्देश दिए –

1.कोल डिपो की सफाई एवं खाली कराने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।
2.डिपिलरिंग ऑपरेशन जल्द शुरू किया जाए।
3. निर्बाध खनन कार्यों के लिए रेत और बॉटम ऐश की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने अधिकारियों को उत्पादन योजना को मजबूत बनाने और खनन कार्यों की परिचालन क्षमता में सुधार लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उत्पादन बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण दौरा

इस दौरे को डुबेश्वरी कोलियरी में उत्पादन योजना को बेहतर बनाने और खनन गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

 

  

       

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed