Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

PM स्वनिधि सम्मान पुरस्कार 2026: ऋण वितरण श्रेणी में पश्चिम बंगाल को तीसरा स्थान, मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने ग्रहण किया सम्मान

शिल्पांचल टुडे, नई दिल्ली।

प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (PM SVANidhi) योजना के तहत पश्चिम बंगाल को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। नई दिल्ली में आयोजित PM SVANidhi Samman Awards 2026 में ऋण वितरण (Loan Disbursement) श्रेणी में पश्चिम बंगाल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इस अवसर पर पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से पुरस्कार ग्रहण किया।
यह सम्मान राज्य में सड़क किनारे दुकान लगाने वाले छोटे कारोबारियों और स्ट्रीट वेंडर्स को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए गए प्रयासों के लिए दिया गया।
PM स्वनिधि योजना के माध्यम से रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को बिना किसी गारंटी के कार्यशील पूंजी ऋण उपलब्ध कराया जाता है। इसका उद्देश्य छोटे व्यापारियों को आर्थिक रूप से मजबूत करना, औपचारिक बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ना और डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देना है।
केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के अनुसार, जून 2020 में योजना शुरू होने के बाद से देशभर में लगभग 81 लाख स्ट्रीट वेंडर्स को 1.21 करोड़ से अधिक ऋण दिए गए हैं, जिनकी कुल राशि करीब 20,000 करोड़ रुपये है।

इस राष्ट्रीय सम्मान को पश्चिम बंगाल में छोटे व्यापारियों और रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

 

 

  

       

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed