Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

टीएमसी शासनकाल की चुनौतियों के बीच नहीं छोड़ा धर्म और राष्ट्रसेवा का रास्ता, राहुल सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी मां घाघरबूढ़ी का आशीर्वाद लेकर नए दायित्व के साथ मैदान में उतरे राहुल सिंह, भाजपा नेताओं ने दी बधाई

शिल्पांचल टुडे   
आसनसोल। पश्चिम बंगाल भाजपा युवा मोर्चा में संगठनात्मक विस्तार के तहत राहुल सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी इस नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। इसे राहुल सिंह के संगठन के प्रति लंबे समय से किए जा रहे समर्पण और संघर्ष का सम्मान माना जा रहा है।
राहुल सिंह का राजनीतिक सफर केवल पद और प्रतिष्ठा तक सीमित नहीं रहा है। टीएमसी शासनकाल के दौरान कथित राजनीतिक दबाव, चुनौतियों और हजारों तरह की यातनाओं का सामना करने के बावजूद उन्होंने अपने विचारों और सिद्धांतों का रास्ता नहीं छोड़ा। कठिन परिस्थितियों में भी वे संगठन के साथ मजबूती से खड़े रहे। लोगों के सुख-दुख में भागीदारी निभाई और राष्ट्रभक्ति को हमेशा सर्वोपरि रखा।
प्रदेश उपाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी मिलने के बाद राहुल सिंह के निवास स्थान पर पहुंचकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भाजपा विधायक एवं वरिष्ठ नेत्री अग्निमित्रा पॉल ने भी उनका अभिनंदन किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान राहुल सिंह ने मां घाघरबूढ़ी मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर में दर्शन के बाद उन्होंने संगठन और जनसेवा के कार्यों को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
राजनीतिक गलियारों में राहुल सिंह की इस नियुक्ति को युवा नेतृत्व को नई जिम्मेदारी देने के रूप में देखा जा रहा है। अब उनके सामने पश्चिम बंगाल में युवा मोर्चा को मजबूत करने, युवाओं को संगठन से जोड़ने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने की चुनौती होगी।
संघर्ष से संगठन तक का सफर तय करने वाले राहुल सिंह के लिए यह नियुक्ति केवल एक पद नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक जीवन का नया अध्याय है। मां घाघरबूढ़ी का आशीर्वाद लेकर वे नई जिम्मेदारी के साथ मैदान में उतर चुके हैं।

 

 

  

       

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *