जन्मदिन की सुबह खास बच्चों के नाम, मंत्री अग्निमित्रा पाल ने ABWU के बच्चों के साथ बिताया यादगार समय
शिल्पांचल टुडे
कोलकाता। जन्मदिन को खास बनाने के लिए जरूरी नहीं कि बड़े आयोजन किए जाएं। कभी-कभी जरूरतमंदों और विशेष बच्चों के बीच बिताए गए कुछ पल भी जीवन की सबसे खूबसूरत याद बन जाते हैं। पश्चिम बंगाल की मंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री अग्निमित्रा पाल ने अपने जन्मदिन की सुबह कुछ इसी अंदाज में मनाई।
अपने जन्मदिन के अवसर पर अग्निमित्रा पाल कोलकाता स्थित All Bengal Women’s Union (ABWU) पहुंचीं, जहां उन्होंने विशेष बच्चों के साथ समय बिताया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से बातचीत की, उनकी बातें सुनीं और उनके भविष्य के सपनों को जानने का प्रयास किया।
बातचीत के दौरान किसी बच्चे ने डॉक्टर बनने की इच्छा जताई, तो किसी ने शिक्षक बनने का सपना साझा किया। वहीं कुछ बच्चों ने आत्मनिर्भर बनकर अपने जीवन को बेहतर बनाने की इच्छा व्यक्त की। बच्चों के इन सपनों और उनकी मासूम मुस्कान ने अग्निमित्रा पाल को भावुक कर दिया।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे के भीतर अपार संभावनाएं छिपी हैं। उनके सपनों को साकार करने के लिए प्यार, अच्छी शिक्षा, सही मार्गदर्शन और निरंतर सहयोग की आवश्यकता है।
इस अवसर पर उन्होंने ABWU से जुड़े सभी सदस्यों और कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की, जो लगातार इन बच्चों की देखभाल, शिक्षा और बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए काम कर रहे हैं।
अग्निमित्रा पाल ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके सपने पूरे हों और आने वाला कल उनके लिए खुशियों एवं नई संभावनाओं से भरा हो।
राजनीति और सार्वजनिक जिम्मेदारियों के बीच जन्मदिन की सुबह विशेष बच्चों के साथ बिताकर अग्निमित्रा पाल ने संवेदनशीलता और सामाजिक सरोकार का एक खूबसूरत संदेश दिया।













