Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

पांडवेश्वर BDO कार्यालय में VB-G RAM G योजना को लेकर महत्वपूर्ण बैठक, ECL प्रतिनिधियों और कर्मचारियों के साथ हुई चर्चा

शिल्पांचल टुडे 
पांडवेश्वर। ग्रामीण रोजगार और श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए आज पांडवेश्वर BDO कार्यालय में VB-G RAM G परियोजना को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ECL के प्रतिनिधियों और योजना से जुड़े कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
बैठक के दौरान परियोजना के कार्यों की प्रगति, जमीनी स्तर पर इसके क्रियान्वयन और कामकाज से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस दौरान सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा योजना के तहत काम करने वाले श्रमिकों के पारिश्रमिक का रहा। चर्चा में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि कर्मचारियों को उनके काम का उचित भुगतान समय पर मिले और भुगतान में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो।
बैठक में परियोजना के सुचारु संचालन, कार्यों की नियमित निगरानी और ECL तथा संबंधित कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।
VB-G RAM G योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रावधान है। केंद्र सरकार के अनुसार इस योजना में पात्र ग्रामीण परिवारों को प्रतिवर्ष 125 दिनों के मजदूरी रोजगार की गारंटी दी गई है।

श्रमिकों को समय पर मेहनताना मिले और रोजगार से जुड़ी योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचे, बैठक का मुख्य उद्देश्य यही रहा।

 

 

  

       

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *