Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

दुर्गापुर के निशानहाट बस्ती में भीषण आग, सरकारी भवन का सामान जलकर राख; शॉर्ट सर्किट की आशंका दमकल की एक गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं

शिल्पांचल टुडे
दुर्गापुर। दुर्गापुर थाना क्षेत्र के प्रांतिक इलाके से सटे निशानहाट बस्ती में बुधवार दोपहर अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बस्ती स्थित एक सरकारी भवन में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक अनुमान लगाया जा रहा है कि बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
आग ने देखते ही देखते भवन के अंदर रखे फर्नीचर और अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान काफी सामान जलकर राख हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
घनी आबादी वाले इलाके में आग लगने की घटना से स्थानीय लोगों में काफी चिंता देखी गई। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच कर रहे हैं।
शॉर्ट सर्किट या कोई अन्य वजह, जांच के बाद ही आग लगने का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।

 

 

  

       

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *