Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बर्नपुर बाजार में सरे आम एक युवक को चाकू मारने की घटना से सनसनी

बर्नपुर । हीरापुर थाना अंतर्गत बर्नपुर बाजार में सरे आम एक युवक को चाकू मारने की घटना से सनसनी फैल गई। गंभीर रूप से घायल युवक को दुर्गापुर के नीचे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बर्नपुर टाउनशिप में रहने वाला जयपाल सिंह पूर्व टिंकू बर्नपुर बाजार में एक गहने की गया। दुकान वाले सुबोध साव से पैसा पता था। 2 वहीं पैसा की मांग के लिए उसके पास गया था। इस दौरान विवाद इतना गहरा हो गया की सुबोध साव चाकू निकालकर जसपाल सिंह के ऊपर हमला कर दिया। चाकू के गले पर वार किया। इससे जसपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जसपाल सिंह को जिला अस्पताल ले जाया गया वहां गंभीर अवस्था देखते हुए उसे दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहीं इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गयी। सुबोध साव दुकान बंद कर फरार हो गया। बताया जाता है कि सुबोध साव शांति नगर का रहने वाला है। वहीं इस मामले में पुलिस ने बताया कि चाकू लगने की घटना हुई है। उसे अस्पताल भेज दिया गया है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की जांच चल रही है।
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.49.41.jpeg
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *