Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

पश्चिम मध्य रेलवे पर नन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनों का रद्दकरण

1 min read
आसनसोल । पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल के सिंगरौली सेक्शन पर कटनी जंक्शन में लाइन के दोहरीकरण से जुड़े प्री नॉन इंटरलॉकिंग/नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 09.04.2024 से 22.04.2024 तक निम्नलिखित मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें निम्नानुसार रद्द रहेंगी: *ट्रेनों का रद्दकरण:* • 19608 मदार जं.–कोलकाता साप्ताहिक एक्सप्रेस (08.04.2024 और 15.04.2024 को होने वाली यात्रा) और 19607 कोलकाता-मदार जंक्शन साप्ताहिक एक्सप्रेस (11.04.2024 और 18.04.2024 को होने वाली यात्रा) की यात्रा रद्द रहेगी। • 13025 हावड़ा-भोपाल साप्ताहिक एक्सप्रेस (08.04.2024 और 15.04.2024 को होने वाली यात्रा) और 13026 भोपाल-हावड़ा साप्ताहिक एक्सप्रेस (10.04.2024 और 17.04.2024 को होने वाली यात्रा) की यात्रा रद्द रहेगी। • 19413 अहमदाबाद-कोलकाता साप्ताहिक एक्सप्रेस (10.04.2024 और 17.04.2024 को होने वाली यात्रा) और 19414 कोलकाता-अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस (12.04.2024 और 19.04.2024 को होने वाली यात्रा) की यात्रा रद्द रहेगी। यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए अत्यंत खेद है।
 
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *