Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

मिशन जिंदगी सामाजिक संगठन बच्चियों और महिलाओं को आत्मरक्षा का दे रहा प्रशिक्षण

बर्नपुर । बीते कुछ समय से पूरे भारत में जिस तरह से हर उम्र की बच्चियों, महिलाओं, औरतों पर नाना प्रकार के अत्याचार हो रहे हैं। उसे देखते हुए महिलाओं को आत्म सुरक्षा के गुर सीखाना बहुत जरूरी हो गया है। इसे देखते हुए मिशन जिंदगी नामक एक सामाजिक संगठन की तरफ से बर्नपुर गुरुद्वारा मैदान में बच्चियों को और महिलाओं को आत्मरक्षा के कौशल सीखने की शुरुआत की गई है। इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए संगठनके अध्यक्ष चिंटू शर्मा ने बताया कि आजकल जो माहौल है उसे देखते हुए महिलाओं को आत्मरक्षा के कौशल आना बहुत जरूरी हो गया है। मिशन जिंदगी की तरफ से प्रत्येक रविवार को बर्नपुर गुरुद्वारा मैदान में लड़कियों को आत्मरक्षा के कौशल सिखाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनके इस प्रयास में विशिष्ट उद्योगपति और समाजसेवी पवन गुटगुटिया, बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के रंजीत संघाई का पूर्ण सहयोग रहता है। उन्हीं के सहयोग से हर रविवार को यह शिविर लगाया जाता है।  
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *