Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बर्नपुर रोड रेस के ओपन टू ऑल ग्रुप में पटना के विकास, बलिया की संध्या ने मारी बाजी

बर्नपुर । छात्र- युवा क्रीड़ा व सांस्कृतिक परिषद की ओर से 10 वां बर्नपुर रोड रेस का आयोजन किया गया। स्टेशन रोड स्थित तृणमूल कांग्रेस कार्यालय समक्ष आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मेयर बिधान उपाध्याय आदि ने झंडा दिखाकर रोड रेस को रवाना किया। इस अवसर पर अतिथियों में उपमेयर वशिमुल हक, एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी, मानस दास, तृणमूल माइनॉरिटी सेल जिलाध्यक्ष एसएम हसन, सुरजीत सिंह मक्कड़, पवन गुटगुटिया, समाजसेवी कृष्णा प्रसाद, रक्तदान आंदोलन के प्रणेता प्रबीर धर सहित कई पार्षद आदि उपस्थित थे। वहीं परिषद के संरक्षक सह पार्षद अशोक रूद्र सहित अन्य सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर तथा उत्तरीय प्रदान कर किया। पुरुष वर्ग के लिये 10 किलोमीटर तथा महिला वर्ग के लिये 5 किलोमीटर रोड रेस दो ग्रुप ओपन टू ऑल तथा अंडर 18 ग्रुप में 11 राज्यों से सैकड़ों धावक शामिल हुए जिसमें ओपन टू ऑल के पुरुष वर्ग में पटना के विकास राय,महिला वर्ग में बलिया की संध्या यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि आसनसोल सब डिविजन अंडर 18 ग्रुप के पुरुष वर्ग में बिक्रम बाउरी तथा महिला वर्ग में अदिति रजक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रोड रेस के पश्चात पुरस्कार वितरण समारोह में स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, उपमेयर अभिजीत घटक सहित अन्य अतिथियों ने मेडल, प्रमाण पत्र तथा चेक प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। साथ ही कई प्रतिभावान धावकों व कई वर्ग में प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। रोड को सुचारू रूप से संपन्न कराने में आसनसोल स्पोर्ट्स ऑफिशियल के कोषाध्यक्ष व मुख्य रेफरी जीतेंद्र श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
       This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *