Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से बांग्ला फिल्म की प्रसिद्ध अभिनेत्री ममता शंकर को नवाजा गया

आसनसोल। बंगाल कल्चरल एंड लिटरेरी फोरम की तरफ से आयोजित तीन दिवसीय इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आज समापन हो गया। मौके पर बांग्ला फिल्म की प्रसिद्ध अभिनेत्री ममता शंकर मुख्य रूप से उपस्थित थी। उन्हें लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया। इस मौके पर जितेंद्र तिवारी, विधायक अग्निमित्रा पाल, भाजपा जिला अध्यक्ष बप्पा चटर्जी, पार्षद चैताली तिवारी सहित संस्कृति जगत के तमाम बड़े और नामचीन हस्तियां उपस्थित थे। इस मौके पर जितेंद्र तिवारी ने कहा कि ममता शंकर 4 तारीख को ही आने वाली थी। लेकिन 3 तारीख को है दिल्ली जाना था। इसलिए वह नहीं आ पाई। लेकिन उन्होंने वादा किया था कि वह समापन समारोह में आएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा ममता शंकर को पद्मश्री पुरस्कार दिया गया है। इससे यह साबित होता है कि बंगाल कल्चरल एंड लिटरेरी फोरम द्वारा उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए जो चुना गया है वह बिल्कुल सही है।उन्होंने कहा कि वह इस बात से अभिभूत हैं की ममता शंकर आज है यहां पर आए हैं और उन्होंने इस अवार्ड को स्वीकार किया है। वहीं अग्निमित्र पाल ने कहा कि आसनसोल में पहले बहुत सारे कार्यक्रम हुआ करते थे। मेला लगा करता था यात्राओं का आयोजन किया जाता था। लेकिन अब सब कुछ बंद होता जा रहा है, उन्होंने जितेंद्र तिवारी और चैताली तिवारी को धन्यवाद दिया। जिन्होंने आसनसोल में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि सब कुछ कोलकाता केंद्रीत अगर हो जाए तो वह सही नहीं है।
       This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *