Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

फिरे पावा योजना : 80 से ज्यादा खोए हुए मोबाइल किए गए असली मालिकों को वापस

आसनसोल । आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से फिरे पावा योजना के तहत जिला सहित आस पास के जिला के जिनके मोबाइल चोरी होते हैं या खो जाते हैं उन लोगों से शिकायत मिलने पर उन मोबाइल की तलाश की जाती है और मिल जाने पर उन्हें मोबाइल के असली मालिकों को लौटाया जाता है। शनिवार आसनसोल दक्षिण थाना पुलिस की ओर से आसनसोल साउथ पुलिस पोस्ट परिसर में 80 से ज्यादा लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस किए गए। यह मोबाइल सिर्फ पश्चिम बर्दवान ही नहीं बल्कि अन्य जिलों में भी लोग थे। ऐसे 80 से ज्यादा लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस किए गए। इस मौके पर यहां डीसीपी सेंट्रल ध्रुव दास, एसीपी सेंट्रल 1 विश्वजीत नस्कर, आसनसोल दक्षिण थाना प्रभारी कौशिक कुंडू, सेकंड ऑफिसर अनन्या दे, आसनसोल साउथ पुलिस स्टेशन के मोबाइल वापस लौट के विभाग के नोडल ऑफिसर सुबीर चक्रवर्ती के अलावा कई अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। इस मौके पर डीसीपी सेंट्रल ध्रुव दास ने कहा कि जिनके भी मोबाइल चोरी होते हैं या खोते हैं उनका सबसे पहले काम जो करना चाहिए वह स्थानीय पुलिस थाना में इसकी शिकायत दर्ज करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इससे पुलिस को इन मोबाइल की तलाश करने में सुविधा होती है। उन्होंने कहा कि आज मोबाइल में हमारे जरूरत के बेहद महत्वपूर्ण दस्तावेज भी रहते हैं। ऐसे में मोबाइल का को जाना या चोरी हो जाना किसी भी व्यक्ति के लिए बहुत नुकसानदेह साबित हो सकता है। वही आसनसोल साउथ पुलिस स्टेशन के प्रभारी कौशिक कुंडू ने भी लोगों को अपने मोबाइल की हिफाजत करने की हिदायत दी और कहा कि आज की तारीख में मोबाइल का चोरी हो जाना या को जाना किसी भी व्यक्ति के लिए बहुत बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है।
       This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *