स्वनिर्भर निर्भर गोष्ठी की महिलाओं को राज्य सरकार के लोन के बारे में दी गई जानकारी
आसनसोल । राज्य सरकार की तरफ से इस प्रदेश की महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए स्वनिर्भर निर्भर गोष्ठी का गठन किया गया है। सोमवार 48 नंबर वार्ड की महिलाओं को लेकर एक बैठक नगर निगम की आलोचना हाल में हुई। मौके पर 48 नंबर वार्ड की महिलाओं को बताया गया कि किस तरह से वह राज्य सरकार की तरफ से उपलब्ध कराए जाने वाले 40 हजार रुपया लोन का फायदा उठाकर अपना कोई व्यापार शुरू कर सकती हैं।
इस बारे में एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी ने कहा कि 48 नंबर वार्ड की महिलाओं को इस योजना के बारे में बैठक में विस्तृत जानकारी दी गई । गुरुदास चटर्जी ने कहा कि बहुत कम ब्याज पर राज्य सरकार की तरफ से यह लोन दिया जाता है और अगर लोन की राशि महिलाएं एक साथ-साथ चुका देती हैं तो उन्हें और बड़ा लोन उपलब्ध कराया जाता है।









