पांडवेश्वर । पांडवेश्वर के हरिपुर गाय घाटा में स्थित फ्रैंकलिन किड्स प्ले स्कूल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें तमाम बच्चों को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए मोमेंटो और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया और उन्हें प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान स्कूल के प्रिंसिपल बापी मोदी ने बताया कि टीचर्स और पेरेंट्स की मीटिंग बुलाई गई थी और जो बच्चे सालों भर स्कूल में अच्छा प्रदर्शन करते हैं उन्हें सम्मानित किया गया। वहीं जिन बच्चों को सम्मानित किया गया है, उनके माता-पिता से भी बात की गई। उन्होंने बताया कि स्कूल में पढ़ाई के अलावा बच्चों को अलग-अलग एक्टिविटी भी सिखाई जाती है जिसे बच्चे बहुत कुछ सीख पाते हैं।