डिसरगढ़ नदी में डूबने से एक युवक की हुई मौत
ईद के दूसरे दिन मोहम्मद समीर आए थे अपने 8 दोस्तों के साथ डिसरगढ़ शेरशाह बाबा के मजार
कुल्टी। डिसरगढ़ नदी में स्नान करने के दौरान मंगलवार को मोहम्मद समीर नामक 18 वर्षीय युवक की डूबने ने से मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार के दिन दोपहर 1 बजे की है। जानकारी के अनुसार मोहम्मद समीर व अन्य साथी आसनसोल रेलपार ओके रोड से नहाने के लिए डिसरगढ़ दामोदर नदी पहुंचे और नहाने के क्रम में गहरा पानी में चला गया जहां से उसका निकलना मुश्किल हो गया और डुब गया। सूचना मिलते ही कुल्टी थाना के सांकतोडिया फाड़ी पुलिस पहुंची और उसे स्थानीय लोगों की मदद से निकाल कर आसनसोल जिला अस्पताल लेकर गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उक्त जानकारी संकतोड़या फाड़ी के पदाधिकारी शेख रेजियाउद्दीन ने देते हुए बताया कि मृतक 8 दोस्तों के साथ स्नान करने डिसरगढ़ दामोदर नदी आया था। स्नान करने के क्रम में मृतक समीर गहरा पानी में चला गया जिससे उसकी मौत हो गयी। स्थानीय लोगों के सहयोग से कुछ ही समय में निकाल कर व स्थानिक लोगों के सहयोग से आनन फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 














