Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

मध्य प्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह के आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर उनके नाम दर्ज हुई एफआईआर

आसनसोल । मध्य प्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह के द्वारा दो दिन पहले कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इसके खिलाफ शुक्रवार आसनसोल साउथ ब्लॉक कांग्रेस की तरफ से साउथ थाना में विजय शाह के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई गई। इस संदर्भ में आसनसोल साउथ ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष शाह आलम खान ने कहा कि देश की वीरांगना कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ वरिष्ठ बीजेपी नेता और मध्य प्रदेश मंत्री मंडल में मंत्री कुंवर विजय शाह ने जो टिप्पणी की है वह निंदनीय है। इसके खिलाफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार के निर्देश पर पूरे प्रदेश के थानों में एफ आई आर दर्ज कराई गई है। इसी क्रम में साउथ थाना में भी शिकायत दर्ज कराई गई। शाह आलम खान ने कहा कि जो आतंकवादी आए थे। उनके साथ देश की वीरांगना कर्नल सोफिया कुरैशी की तुलना कर विजय शाह ने पूरे देश का अपमान किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग किया कि विजय शाह को मंत्री पद से हटाया जाए और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी हो। मौके पर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रसेनजीत पोईतांडी, पार्षद एस एम मुस्तफा, सौम्यदीप राय, गुड्डू वर्मन, मुकेश रजक सहित अन्य मौजूद थे।  

         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *