Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

कुल्टी थाना के सामने प्रदर्शन कर कुंवर विजय शाह के नाम प्राथमिकी दर्ज

कुल्टी । मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल के मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता कुंवर विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर किए गए विवादास्पद टिप्पणी के खिलाफ शनिवार कुल्टी ब्लॉक कांग्रेस की ओर से कुल्टी थाना में कुंवर विजय शाह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए एक कुल्टी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुकांत दास ने कहा कि भारत की वीरांगना कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ मध्य प्रदेश में भाजपा मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सदस्य कुंवर विजय शाह ने जो अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इसके खिलाफ कांग्रेस की तरफ से उनके खिलाफ कुल्टी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। उन्होंने कहा कि जो भाजपा अपने आप को राष्ट्रवादी पार्टी होने का दावा करती है और कहती है कि देश उनके लिए सर्वोपरि है। उसी के एक वरिष्ठ सदस्य द्वारा भारत की वीर बेटी के खिलाफ जो अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। वह न काबिले बर्दाश्त है। इसके खिलाफ कांग्रेस की तरफ से पूरे राज्य भर में विभिन्न थाना में लिखित शिकायत दर्ज की गई है। इसी कड़ी में कुल्टी थाना में भी कुंवर विजय शाह के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। उन्होंने प्रशासन से मांग की कुंवर विजय शाह को उनके इस आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए कड़ी से कड़ी सजा मिले।  

         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *