Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

अतिक्रमण हटाओ अभियान की घोषणा सिर्फ जनता को बेवकूफ बनाने होता है – कृष्णेंदु मुखर्जी

आसनसोल । भाजपा राज्य कमेटी सदस्य कृष्णेंदु मुखर्जी ने भी टीएमसी पर कटाक्ष करते हुए अभियान को जनता को “बेवकूफ बनाने” का नाटक करार दिया। उन्होंने दावा किया कि अवैध दुकानें और टोटो संचालक ज्यादातर टीएमसी से जुड़े लोगों के हैं, जिन्हें पार्टी “दुधारू गाय” मानती है। मुखर्जी ने टीएमसी के श्रमिक नेता राजू अहलूवालिया के अभियान के खिलाफ रुख का जिक्र किया, जिन्होंने अतिक्रमणकारियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की थी। “अहलूवालिया, जिनका नाम त्योहारों के बैनरों में मंत्रियों के साथ दिखता है, ने खुलकर अभियान का विरोध किया। यह पहले से तय था कि टीएमसी अपने हितों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगी,” उन्होंने कहा कि स्कूलों के पास जाम से बच्चों को होने वाली परेशानी की टीएमसी नेताओं को कोई परवाह नहीं, क्योंकि अवैध दुकानों और ऑटो से मिलने वाला पैसा नेताओं तक पहुंचता है। टीएमसी की प्रतिक्रिया और अंदरूनी तनाव स्थगन ने टीएमसी के भीतर गुटबाजी की अफवाहों को हवा दी। मुखर्जी ने तंज कसते हुए कहा, “टीएमसी नेताओं ने हाथ जोड़कर अतिक्रमणकारियों से जगह खाली करने की अपील की, लेकिन यह सब नाटक था। वे अपने वोट बैंक और आय के स्रोत को नाराज नहीं करेंगे।  

         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *