Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

मंत्री और मेयर के बीच वर्चस्व की लड़ाई में नहीं चला अतिक्रमण हटाओ अभियान- अग्निमित्रा पॉल

आसनसोल । आसनसोल दक्षिण विधानसभा की विधायक अग्निमित्रा पाल ने टीएमसी पर तीखा हमला बोला और अभियान रुकने के लिए राज्य के कानून सह श्रम मंत्री मलय घटक और मेयर विधान उपाध्याय के बीच वर्चस्व की लड़ाई को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि हटन रोड एक महत्वपूर्ण मार्ग है, जो अस्पताल तक पहुंचने के लिए जरूरी है, लेकिन अतिक्रमण ने इसे जाम कर रखा है। नगर निगम ने जब कार्रवाई का वादा किया, तो लोगों में उम्मीद जगी थी, लेकिन यह स्थगन साबित करता है कि यह सब टीएमसी की अंदरूनी गुटबाजी का नतीजा है। आसनसोल की जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। अग्निमित्रा पाल ने सवाल उठाया कि क्या टीएमसी हटन रोड पर अपने अवैध पार्टी कार्यालय को भी तोड़ेगी, और आरोप लगाया कि इन अतिक्रमणों से मिलने वाला पैसा टीएमसी नेताओं और पार्टी तक पहुंचता है, यही कारण है कि वे चुप रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *