स्थानीय शिक्षित बेरोजगार यूवकों की नौकरी की मांग पर हल्ला बोल रैली 30 को
आसनसोल । पश्चिम बर्दवान युवा कांग्रेस की तरफ से गिरजा मोड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार सम्मेलन की गई। पत्रकारों को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रसेनजीत पुईतुंडी ने कहा कि आगामी 30 जून को युवा कांग्रेस के तरफ से बर्नपुर सेल आईएसपी को ज्ञापन सौंपा जायेगा। उसके पहले भारती भवन से निकल टनल गेट तक हल्लाबोल रैली निकाली जायेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि सेल आईएसपी में आधुनिकीकरण हो रहा है। वहां 35 हजार करोड़ रुपये का निवेश होने वाला है और वहां पर रोजगार के कई अवसर पैदा भी होंगे।
अभी से कई बड़ी कंपनियां वहां पर आने लगी है। लेकिन बड़ी कंपनियां हमेशा बाहर के लोगों को नियुक्ति देती हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को रोजगार में पहले प्राथमिकता देना होगा। इस मौके पर आसनसोल दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष शाह आलम खान, आसनसोल उत्तर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष सह पार्षद एसएम मुस्तफा, पश्चिम बर्दवान जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रवि यादव, वाजिद हुसैन, अनुपम साई, आरीफ अंसारी, फिरोज खान एवं अन्य उपस्थित थे।












