Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

फॉसबेक्की, नॉर्थ प्वाइंट स्कूल और रोटरी क्लब ऑफ आसनसोल ग्रेटर ने प्रदूषण मुक्त के लिए लिया अहम निर्णय

रानीगंज । फेडरेशन ऑफ साउथ बंगाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (फॉसबेक्की) की तरफ से बांसड़ा कार्यालय में एक जरूरी बैठक हुई। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में फॉसबेक्की के अध्यक्ष सचिन राय सचिव संदीप झुनझुनवाला, चेयरमैन सुभाष अग्रवाला, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद खेतान, कोषाध्यक्ष राजेश दारुका, सपन चौधरी, अजय खेतान, मनोज साहा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। मौके पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए फॉसबेक्की के अध्यक्ष सचिन राय ने कहा कि बैठक में विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर कुछ सिद्धांत लिया गया। इस बैठक में जो सबसे महत्वपूर्ण फैसला लिया गया वह यह कि फॉसबेक्की की तरफ से सेनरेले रोड के दोनों तरफ पौधा लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस है और एक जिम्मेदार वाणिज्यिक संगठन होने के नाते बैठक बुलाई गई थी। ताकि वाणिज्यिक जिम्मेदारियां के साथ सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन किया जा सके। उन्होंने कहा कि जुलाई के महीने से ही यह कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि सिर्फ पौधा लगाने से नहीं होगा। जब तक पौधा बड़ा नहीं होता है तब तक उसकी देख भाल फॉसबेक्की करता रहेगा। वहीं सचिन राय ने कहा कि उनका स्कूल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के बच्चों को लेकर पौधारोपण किया जाएगा। बच्चों के अभिभावकों को भी शामिल किया जाएगा। ताकि भविष्य में यह और आगे यह चलता रहे। सचिन राय ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए पॉलीथिन मुक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब ऑफ आसनसोल ग्रेटर की तरफ से प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया जाएगा।
         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *