निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 250 जरूरतमंद लोगों ने कराया अपनी नेत्र जांच
आसनसोल । आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 44 एनएस रोड स्थित नई धर्मशाला में रविवार मंत्री मलय घटक के नेतृत्व में लाइफ सेवा समिति और तृणमूल कांग्रेस वार्ड कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। इस शिविर में 250 जरूरतमंद नागरिकों ने अपनी आंखों की जांच करवाई। शिविर में बहुत लोगों को निःशुल्क चश्मा भी दी गई। वहीं जिन लोगों के नेत्र में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए उनलोगों को सितंबर महीना में निःशुल्क ऑपरेशन की जाएगी। शिविर में नेत्र विशेषज्ञों ने मरीजों को उन्हें प्राथमिक चिकित्सा के साथ-साथ आवश्यक परामर्श भी दी। स्थानीय निवासियों ने लाइफ़ सेवा समिति और टीएमसी की इस पहल की सराहना की। मौके पर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी, नथमल शर्मा, विनोद केडिया, आसनसोल महाबीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा, विजय शर्मा, विनोद गुप्ता, 44 नंबर वार्ड तृणमूल कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश शर्मा, विमल जालान, शाहिद परवेज, अनवारूल हक, आनंद पारीक, अजय माखरिया, विजय मखरिया, जीतू सिंह, पवन वर्मा, मुकेश सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
