फिरोज खान एफके ने वार्ड नंबर 83 के बदहाल सड़क को मरम्मत के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से की शिकयत
आसनसोल । अंतरराष्ट्रीय समाजसेवी और आईसीएससी के चेयरमैन फिरोज खान एफके ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को वार्ड नंबर 83 के बदहाल सड़क के लिए आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 83 के इस्माइल षष्ठी नगर, आजाद नगर के कुछ रास्ते के इतना बुरा हाल है कि लोग सही से रास्ते में चल नहीं पा रहे हैं। लोगो को बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसकी शिकायत बहुत बार पार्षद को किया गया और साथ में बहुत बार इस की खबरे मीडिया के ज़रिया भी आवाज़ उठाई गई और मामला बहुत लंबा समय से चल रहा है मगर कोई भी इस का हल नहीं निकला।
फिरोज खान एफके ने बदहाल सड़कों की अलग-अलग रास्ते का फोटो के साथ-साथ ममता बनर्जी को शिकाया किया है। यहां का वार्ड 83 का स्थानीय पार्षद बिलकुल ही गैर जिम्मेदार और लापरवाह है और वो तो वार्ड चुनाव में ममता बनर्जी और उनके विकास के नाम पर जीतने के बाद वार्ड का काम पूरी तरह से नजरंदाज करता है और इतने बुरे हाल रोड का मसला को हल करने के लिए कोई भी कदम नहीं उठा रहा है और न ही लोग के बीच जा कर उनके रास्ते की समस्या को हल करने का कोई हल निकाल रहा है। फिरोज खान एफके ने मुख्यमंत्री से अनुरोध करते हुए बताया कि वार्ड के लोगों को आप और आप के विकास कार्यों पर भरोसा है, इसलिए आप ये वार्ड नंबर 83 के बुरे हाल वाले रोड को बनवाएं पर तूरंत ध्यान दे जिस आम लोग की परेशानियां दूर हो। साथ ही साथ फिरोज खान एफके ने बताया के कौन सिर्फ वार्ड 83 ही नहीं बल्कि पूरे आसनसोल के है वार्ड के बुरे हाल रोड, पानी और जरूरी बुनियादी मसला में आवाज उठाते हुए फोटो के साथ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भेजेगे।

















