ईसीएल कर्मी का कुआं से शव बरामद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
अंडाल । अंडाल थाना अंतर्गत पद्मावती मंदिर के समीप ईसीएल कर्मी कन्हैया लोहार का शव कुआं में बुधवार की स्थानीय लोग कुआं से पानी भरने के लिए गए तो उन्होंने देखा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं इस घटना को लेकर मृतक के पुत्र अनिल शर्मा ने बताया कि उनके पिताजी सोमवार को ही गांव से आए थे। अनिल शर्मा ने बताया उनके पिताजी से एक व्यक्ति लोन का रुपया भरने के लिए दबाव दे रहा था। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि उनके पिता की हत्या हुई है और इसकी जांच होनी चाहिए।
वहीं इस घटना को लेकर सुभाष बाउरी ने बताया सुबह जब यहां के स्थानीय लोग पानी भरने गए तो उन्होंने देखा कि कुआं में एक शव पड़ा हुआ है। इसके बाद सभी लोग वहां पहुंचे तो पता चला कि वह ईसीएल कर्मी है और उनका घर माधवपुर है। उन्होंने कहा कि उनलोगों को लग रहा है कि कन्हैया लोहार को किसी ने मारकर कुंआ में फेंक दिया है मगर इस तरह की घटना इलाके में होना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस से मांग की जाएगी कि इलाके में कम से कम सीसीटीवी लगाया जाए।

















