Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

कुल्टी विधायक डॉ. अजय पोद्दार के सार्थक प्रयासों से विधानसभा में जगमगाए सोलर लाइट

कुल्टी । कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों को रोशन करने के उद्देश्य से विधायक डॉ. अजय पोद्दार के अथक प्रयासों से सोलर लाइट की व्यवस्था की जा रही है। यह पहल कुल्टी विधानसभा के लगभग प्रत्येक वार्ड में प्रकाश की नई किरण लेकर आ रही है। बुधवार सुबह से ही वार्ड नंबर 18 के विभिन्न बूथ स्तर पर स्थित मंदिरों के समक्ष एक-एक सोलर पैनल लाइट लगाई जा रही है, जिससे इन क्षेत्रों में रात के समय रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था हो सके। इस मौके पर कुल्टी विधानसभा के मंडल उपाध्यक्ष और आसनसोल जिला के को-मीडिया प्रभारी संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि विधायक डॉ. अजय पोद्दार के सार्थक और सफल प्रयास से विधानसभा के प्रत्येक वार्ड में तत्काल 10 से 20 सोलर लाइट की व्यवस्था की गई है। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि आने वाले समय में भी इसी तरह वार्डों में अधिक से अधिक सोलर लाइट पैनल की व्यवस्था की जाएगी। श्री वर्मा ने विधायक डॉ. अजय पोद्दार की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कुल्टी विधानसभा के हर वार्ड में कुछ न कुछ करने का प्रयास किया है, जो जनता के लिए हितकारी साबित हो रहा है। इस कार्य में श्री वर्मा के साथ कुल्टी मंडल के साधारण संपादक सोमेन चक्रवर्ती, परितोष मंडल, संजीव यादव सहित मंडल के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। आज सीतारामपुर गांधीनगर स्थित श्यामा काली मंदिर और रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा के समक्ष एक सोलर पैनल की व्यवस्था की गई। इसके अतिरिक्त, महावीर मंदिर, बैरागी बागान के समक्ष भी एक सोलर पैनल लाइट लगाई गई है। हालांकि, भारी बारिश के कारण आज कई स्थानों पर सोलर लाइट लगाने का कार्य पूरा नहीं हो पाया। अधिकारियों ने बताया कि कल दिन के उजाले में बारिश बंद होने पर वार्ड नंबर 18 और 19 में फिर से सोलर लाइट लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा। यह पहल निश्चित रूप से कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के निवासियों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगी, जिससे रात के समय आवागमन और सुरक्षा में सुधार होगा।

 

         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *