प्रधानमंत्री के पश्चिम बंगाल आगमन पर विशेष दुर्गापुर में विकास और राष्ट्र गौरव का आह्वान
कुल्टी । 18 जुलाई को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भव्य आगमन की तैयारी जोरों पर है, जिसमें अदिकार्ना फाउंडेशन’ नामक एक प्रमुख समाजसेवी संस्था ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। फाउंडेशन ने प्रधानमंत्री के स्वागत और उनके वक्तव्य को सुनने के लिए जनता को बड़े पैमाने पर आमंत्रित करते हुए विशेष बैनर लगाए और संदेश प्रसारित किए। अदिकार्ना फाउंडेशन के चेयरपर्सन संतोष कुमार वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री आज हमारे देश का गौरव हैं। वह आज विश्व के एक बड़े नेता हैं, जिन्हें 27 देशों द्वारा राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रधानमंत्री का 18 जुलाई को दुर्गापुर में आगमन पश्चिम बंगाल की धरती के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। यह आगमन न केवल प्रधानमंत्री के प्रेरणादायक भाषण को सुनने का अवसर प्रदान करेगा, बल्कि हजारों करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की घोषणा का भी गवाह बनेगा। श्री वर्मा ने कहा, “यह सभी पश्चिम बंगाल और आसनसोल के निवासियों के लिए एक बड़ा उपहार और तोहफा होगा।”
उन्होंने ‘सिंदूर ऑपरेशन’ में भारत की सुरक्षा और आक्रमण शक्ति के प्रदर्शन का भी उल्लेख किया, जो देश के बढ़ते सामर्थ्य का प्रतीक है। अदिकार्ना फाउंडेशन ने सभी देशवासियों, विशेषकर पश्चिम बंगाल और आसनसोल के लोगों से अनुरोध किया है कि वे इस अवसर को न चूके। 18 जुलाई को दुर्गापुर में होने वाली इस सभा, रैली और रोड शो में शामिल होकर प्रधानमंत्री जैसे विश्व नेता को देखने और उनके वक्तव्य को सुनने का यह मौका अपने आप को और देश के हित के लिए अग्रसर रखने का एक स्वर्णिम अवसर है। यह आयोजन पश्चिम बंगाल के विकास और राष्ट्र गौरव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।


















