आसनसोल उतर, आसनसोल दक्षिण और कुल्टी के 500 से ज्यादा बीएलओ को दिया गया परीक्षण
आसनसोल। पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से से सारी तैयारियां शुरू हो चुकी है। गुरुवार आसनसोल के रवींद्र भवन में ब्लॉक लेवल ऑफिसर की एक बैठक हुई। इस बैठक में आसनसोल उतर, आसनसोल दक्षिण और कुल्टी विधानसभा के सभी बीएलओ को लेकर परीक्षण दिया गया। आसनसोल अनुमंडल अधिकारी के निर्देश पर यह परीक्षण दिया गया। उन्हें चुनाव आयोग के कुछ नए नियमों और बदलाव के बारे में जानकारी दी गई।
नए नियमों के अनुसार एक ब्लॉक लेवल ऑफिसर चुनाव के दौरान अपने स्थानीय इलाके या वह जहां पर काम करता है। उसके आसपास के इलाकों में ड्यूटी कर सकता है। इसके अलावा और भी विभिन्न प्रकार की बातें आज के इस कार्यक्रम में ब्लॉक लेवल ऑफिसर को बताई गई। बैठक में 500 से ज्यादा बीएलओ परीक्षण लिया।


















