Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

जमाल मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, 16 टीमे से रही हिस्सा

बर्नपुर(भरत पासवान)। रहमतनगर के नया बस्ती स्थित टीपू सुल्तान मोड़ समीप मैदान में दो दिवसीय जमाल मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरूआत बुधवार की देर शाम हुई। इस फुटबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप मे आईएसपी के एजीएम सह जापान में वेट लिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीतने वाले कुंतल दास उपस्थित थे। इस टूर्नामेंट का आयोजन समाजसेवी सैयद इकबाल द्वारा एनबीसीसी क्लब के सहयोग से किया गया। वहीं उद्घाटन समारोह में आयोजन कमेटी की ओर कुंतल दास को मोमेंटो और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अन्य अतिथि में वार्ड 77 के पार्षद गुरमीत सिंह, वार्ड 80 के पार्षद राकेश शर्मा, वार्ड 81 की पार्षद सोना गुप्ता, मो. खालिद, सैकत दे सहित अन्य को आयोजक सैयद इकबाल, सैयद नेहाल आदि ने सम्मानित किया। इसके उपरांत 5 ए साइट नॉक आउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ खिलाड़ियों से अतिथियों ने परिचय प्राप्त कर एवं फ़ुटबॉल को किक मारकर किया। इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस टूर्नामेंट का फ़ाइनल मैच गुरुवार की शाम आयोजित किया जाएगा।

 

         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *