रोटरी क्लब ऑफ आसनसोल ग्रीन सिटी के नए अध्यक्ष रोहित क्याल ने पौधारोपण से अपने कार्यकाल की शुरुआत की
आसनसोल । बढ़ते प्रदूषण और दूषित वातावरण को संतुलित करने में पौधारोपण सबसे अहम भूमिका निभाता है। इसी उद्देश्य के अंतर्गत गुरुवार को प्राची फ़ार्म्स, आसनसोल में रोटरी क्लब ऑफ आसनसोल ग्रीन सिटी द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गय। अध्यक्ष रोटेरियन रोहित क्याल ने प्रकृति की तरफ अपनी चिंता व्यक्त करते हुए दो शब्द कहे। “जन जन से यह कहना है, वृक्ष धरा का गहना है।
मिलजुल हम पौधा लगाये, वातावरण स्वच्छ बनाये ”।
“जहाँ हरियाली, वहाँ खुशहाली ”। अध्यक्ष रोहित क्याल ने कहा, हालांकि प्रकृति ने हमे सब कुछ प्रदान किया, लेकिन हमारा भी कर्तव्य है प्रकृति की रक्षा करना। हमे पौधारोपण करके प्रकृति को ग्लोबल वार्मिंग के प्रकोप से बचाना है और प्रदूषण मुक्त पर्यावरण बनाना होगा। कार्यक्रम में अध्यक्ष रोटेरियन रोहित क्याल, श्वेता क्याल, रोटेरियन श्रवण गुप्ता, निधि गुप्ता, रोटेरियन सौरव अग्रवाल, शिल्पा अग्रवाल, रोटेरियन विकाश गोयल, रोटेरियन समीर चौधरी, रोटेरियन जयंती चौधरी, रोटेरियन राहुल अग्रवाल, रोटेरियन सन्नी सेठ, रोटेरियन सतीश अरोड़ा आदि उपस्थित थे। अध्यक्ष रोटेरियन रोहित क्याल ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण के प्रति रोटरी क्लब ऑफ़ आसनसोल ग्रीन सिटी हमेशा प्रतिबद्ध रहेगा और समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने मे तत्पर रहेगा ।


















