Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

सेनरेले रोड पांच माथा पुल के नीचे जल जमाव का निरीक्षण करने पहुंचे मेयर

आसनसोल । बीते कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में जल जमाव हो रहा है। आसनसोल के सेनरेले रोड पांच माथा पुल के नीचे जल जमाव के कारण आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शुक्रवार मेयर विधान उपाध्याय के नेतृत्व में आसनसोल नगर निगम की एक टीम ने उसे क्षेत्र का दौरा किया और किस तरह से जल जमाव को रोका जा सकता है। इस पर विचार विमर्श किया गया। इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि बीते 15 से 20 दिनों से लगातार बारिश के कारण आसनसोल सेनरेले पांच माथा पुल के पास जल जमाव हो गया है। मेयर ने कहा कि बारिश की शुरुआत से पहले वहां पर रास्ते के किनारे नालियों की साफ सफाई की गई थी। लेकिन लगातार तकरीबन 20 दिनों की बारिश की वजह से फिर से वहां पर जल जमाव हो गया है। उन्होंने कहा कि वह रेलवे का इलाका है और नीचे पड़ता है, जिस वजह से बर्नपुर रोड की तरफ से और उल्टी दिशा से भी पानी वहां आकर रुक जाता है। इस स्थिति से कैसे निपटा जा सकता है। इस पर विचार करने की आवश्यकता है।

 

         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *