आदर्श शिक्षा फाउंडेशन की ओर से लगाया गया नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
आसनसोल । आदर्श शिक्षा फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार आसनसोल के हटन रोड इलाके में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर नेत्र, जनरल फिजिशियन और गायनेकोलॉजी के चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की और उन्हें जरूरी सलाह प्रदान की। दुर्गापुर के आई क्यू सिटी मेडिकल अस्पताल के चिकित्सकों के निगरानी में यह जांच की गई। इस बारे में आदर्श शिक्षा फाउंडेशन से जुड़े देवेंद्र साव ने बताया कि दुर्गापुर के आई क्यू सिटी मेडिकल अस्पताल के सहयोग से उनकी संस्था द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है।
इसके जरिए लोगों की नेत्र, जनरल फिजिशियन और गायनेकोलॉजी से जुड़ी समस्याओं की जांच की गई और उन्हें जरूरी सलाह प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि 200 लोगों के स्वास्थ्य जांच किया गया है।


















