सावन मेला में उमड़ी भीड़, विभिन्न प्रकार के मनोरंजन प्रतियोगिता का लोगों ने उठाया आनंद
आसनसोल । विद्यासागर सारणी, उदयपुर मार्बल्स शोरूम के पास स्थित राशि बैंक्वेट हॉल परिसर में परसोना की ओर से एवं राशि बैंक्वेट हॉल की सहयोग से एक दिवसीय सावन मेला का आयोजोन किया गया। सावन मेला का उदघाटन विशेष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
मौके पर पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, स्वपन चौधरी, सुचिस्मिता उपाध्याय, सुजाता मुखर्जी, परसोना की मोहर, मधु डुमरेवाल, निधि पसारी, अंजना कौर, पूजा उपाध्याय, सोनिया पचीसिया सहित अन्य प्रमुख सदस्य उपस्थित थी।
इस मौके पर राखी, तीज, जन्माष्टमी और पूजा को लेकर स्टॉल लगाया गया। आकर्षक छूट भी रखा गया था। वहीं मिस एंड मिस्से का सावन क्वीन प्रतियोगिता, बच्चों का ड्राइंग, फैंसी ड्रेस, नृत्य, गायन, रैम शो प्रतियोगिता किया गया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। सावन मेला में एस्ट्रोलॉजी, आर्युवेद, ब्यूटी प्रोडक्ट, ज्वैलरी, साड़ी सहित विभिन्न प्रकार सामग्री का स्टॉल लगाया गया है। मौके पर बहुत से प्ले स्कूल के प्रिंसिपल उपस्थित थी।



















