सीआईएसएफ जवान की हत्या मामले में एक गिरफ्तार
सालानपुर । सीआईएसएफ जवान की हत्या मामले में आखिरकार एक की गिरफ्तारी हुई है। रूपनारायणपुर आउटपोस्ट की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सालानपुर थाना के रूपनारायणपुर आउटपोस्ट अंतर्गत बंगाल-झारखंड सीमा के डोमदोहा उपरडांगा इलाके में 23 अप्रैल को एक केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल जवान की एक बदमाश ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक जवान का नाम सुनील पासवान था, वह झारखंड के मेहिजाम बरुई पाड़ा का रहने वाला था। 


पुलिस ने सीसीटीवी के जरिए बदमाश के कपड़े हासिल कर और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर घटना की जांच की और मेहिजाम अंबेडकर नगर निवासी राहुल गुप्ता उर्फ मुर्गिर के घर पर छापेमारी की। वहां हत्या के दौरान इस्तेमाल किए गए कपड़े बरामद किए गए, जिसके बाद पुलिस को पता चला कि वह मेहिजाम थाने के 10/2025 हत्याकांड में कैदी है विशेष सूत्रों के अनुसार, रूपनारायणपुर पुलिस ने घर की तलाशी ली और हत्या में इस्तेमाल किए गए कपड़े ज़ब्त कर लिए। हालाँकि, पुलिस को पता चला है कि इस घटना में कुछ और लोग भी शामिल हैं। बहरहाल, गिरफ्तार राहुल गुप्ता को आसनसोल अदालत में पेश किया गया। बताया जा रहा है कि पूछताछ के लिए चार दिन की पुलिस हिरासत मांगी गई है।



















