Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

पश्चिम बर्दवान जिला युवा कांग्रेस ने शहीद दिवस पर लगाया गया रक्तदान शिविर

आसनसोल । शहीद दिवस के मौके पर सोमवार पश्चिम बर्दवान जिला युवा कांग्रेस की ओर से बीएनआर के पास संहति मंच पर रक्तदान शिविर लगाया गया। मौके पर संगठन के अध्यक्ष सौभिक मुखर्जी ने कहा कि आज शहीद दिवस है। आज ही के दिन 1993 में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा महाकरण अभियान चलाया गया था। जहां पर पुलिस की गोली से तेरह युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शहीद हुए थे। उनकी याद में बीते 8 सालों से युवा कांग्रेस द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। वहीं रक्त की बिक्री के आरोपों पर उन्होंने कहा कि रक्त की बिक्री के संदेह होने पर रक्तदान शिविर का आयोजन बंद नहीं किया जा सकता। क्योंकि इससे मरीज को भारी परेशानी होगी। मौके पर 35 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में पश्चिम बर्धमान जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेश चक्रवर्ती और पश्चिम बर्दवान जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व अध्यक्ष मो. शाकिर के नेतृत्व में 20 लोगों ने कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। मौके पर देवेश चक्रवर्ती, शशि दुबे, मो. शाकिर, मेघना मन्ना, पामलू मुजमदार, ताप्ती मुखर्जी, मो. शहाबुद्दीन (राजू), प्रेम नारायण सिंह, परितोष बाउरी, सुकांत दास, प्रांतिक ठाकुर, सौम्यदिप्त राय, मो. सलाहुद्दीन, मो. सेराजुल, गौरव राय, मो. शाहिद (बबलू) जयदेव राय, जाकिर हुसैन, मिथुन हरिजन, जुवेद शेख, कमलजीत कौर, कुंदन शर्मा, मो. जहीर उद्दीन, कोस्तुब बनर्जी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *