थर्ड भावना मेमोरियल शतरंज चैंपियनशिप 2025 का सफल आयोजन संपन्न
दुर्गापुर । पश्चिम बर्दवान जिला शतरंज संघ द्वारा एनएसएचएम नॉलेज कैंपस, दुर्गापुर में थर्ड भावना मेमोरियल शतरंज चैंपियनशिप 2025 का आयोजन अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस के अवसर पर भव्य रूप से संपन्न हुआ। जिले व राज्य के विभिन्न भागों से आए अनेक शतरंज खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह आयोजन पीबीडीसीए के वरिष्ठ सदस्य तपन दासगुप्ता द्वारा अपनी दिवंगत पत्नी की स्मृति में आयोजित किया गया। उनकी इस भावना को सभी ने सराहा। प्रतियोगिता का शुभारंभ विशिष्ट अतिथियों – सफल व्यवसायी एवं समाजसेवी सुभाष अग्रवाल, अंतरराष्ट्रीय महिला पावर लिफ्टर खिलाड़ी सीमा दत्ता, एनएसएचएम के डायरेक्टर आलोक संघवी, एनएसएचएम के सीएओ संदीप बनर्जी, चीफ आर्बिटर अन्तरीप रॉय तथा पीबीडीसीए अध्यक्ष मुकेश तोदी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
पुरस्कार वितरण समारोह में कई गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें विनय चौधरी (हेड, सृष्टिनगर), कमलेन्दु मिश्रा (हेल्थ वर्ल्ड), कमल अग्रवाल, सीए रोहित अग्रवाल, सरनाली दत्ता, विनोद कुमार (जीएम यूको बैंक) प्रमुख रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और पीबीडीसीए की इस पहल की सराहना की। प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

विजेता

ओं में ओपन कैटेगरी, प्रथम स्थान विशाल बसाक, अंडर 7 चैंपियन आरव माजी,अंडर 9 रंगीत दासगुप्ता, अंडर 11 अवरदीप मंडल, अंडर 1ए अरनब दत्ता, अंडर 15 ईशान प्रामाणिक, अंडर 17 ईशान यादव। इस सफल आयोजन के लिए पीबीडीसीए की पूरी टीम, विशेष रूप से अध्यक्ष मुकेश तोदी, कार्यकारी अध्यक्ष तपन दास गुप्ता, उपाध्यक्ष मधु डुमरेवाल, सचिव मलय मजूमदार, संयुक्त सचिव अनिल नायर, पंकज मंडल, कोषाध्यक्ष दामोदर कुमार, अन्य सदस्य और एनएसएचएम की टीम स्पोर्ट्स हेड देव कुमार दास बधाई के पात्र हैं। आयोजन स्थल एनएसएचएम को भी उनके सहयोग व सुंदर स्थल व्यवस्था के लिए विशेष धन्यवाद दिया गया। इस आयोजन ने शतरंज को जिले में नई ऊंचाइयां दी हैं और युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया है।



















