Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

ईसीएल कर्मी का फंदा से लटका शव बरामद, आत्महत्या की आशंका

अंडाल । अंडाल थाना अंतर्गत खास काजोरा इलाके में मंगलवार की सुबह ईसीएल कर्मी की फंदे से लटका शव देखकर इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना अंडाल थाना को दी। अंडाल थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। घटना के संदर्भ में स्थानीय एक व्यक्ति ने बताया कि इस व्यक्ति का नाम अरुणा प्रधान है और यह खास काजोरा के 6 नंबर पीठ में काम करता था। उन्होंने बताया कि उनलोगों के लग रहा है कि यह आत्महत्या का मामला है। फिलहाल घटना की पुलिस छानबीन कर रही है।

 

 

         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *