Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल साउथ पीपी प्रभारी सहित तीन एएसआई और एक महिला कांस्टेबल का हुआ तबादला

आसनसोल । मंगलवार को आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट में कुछ पुलिस अधिकारियों का फेरबदल किया गया है।आसनसोल दक्षिण थाना के तहत साउथ पीपी प्रभारी शीतल नाग को सीपी मुख्यालय में ओसी पीजी सेल के पद पर भेज दिया गया। वहीं अमरनाथ दास को ओसी पीजी सेल से साउथ पीपी का प्रभारी नियुक्त किया गया। वहीं एएसआई स्तर पर तीन तथा एक महिला कांस्टेबल का तबादला भी किया गया है। डीसीपी ने यह आदेश जारी किया है, कंट्रोल रूम से सुजीत कुमार चौधरी को आसनसोल कोर्ट पीपी कार्यालय, वहीं देबदुलाल माजी को उखड़ा ओपी से कंट्रोल रूम,  लाइन से शेख नसीरूद्दीन को उखड़ा ओपी में भेजा गया। महिला कांस्टेबल सुतपा घोष को लाइन से आसनसोल कोर्ट पीपी कार्यालय में भेजा गया।

 

 

         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *