Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

होम में रहने वाले लोगों के लिए पौष्टिक भोजन के साथ दूध का भी किया जाएगा प्रबंध

आसनसोल । आसनसोल नगर निगम की तरफ से बेघर जरूरतमंद लोगों के लिए तीन होम चलाए जाते हैं यहां पर उन लोगों को रखा जाता है जिनके सर पर छत नहीं है। उनके लिए भोजन का भी इंतजाम किया जाता है। मंगलवार आसनसोल नगर निगम में उपमेयर वशिमुल हक के कार्यालय में एनयूएलएम, सुडा तथा आसनसोल नगर निगम के अधिकारियों की एक बैठक हुई। इस बैठक में यह फैसला लिया गया कि इन होम्स में जो जरूरतमंद लोग रहते हैं। अब उनके लिए पौष्टिकता के लिए भोजन के साथ दूध का भी प्रबंध किया जाएगा। वशिमुल हक ने कहा कि इसके लिए अतिरिक्त धनराशि की आवश्यकता होगी जिसके लिए निगम आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के कुछ व्यक्तियों से संपर्क कर रहा है, फिलहाल दो ऐसे लोगों से संपर्क किया गया है जिनको ईश्वर ने आर्थिक क्षमता प्रदान की है और वह नगर निगम के इस योजना में आर्थिक रूप से सहयोग करने के लिए राजी हुए हैं। वशिमुल हक ने बताया कि आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में ऐसे तीन होम्स हैं, जहां पर रहने वाले लोगों के लिए दूध का इंतजाम करने के लिए हर महीने 3000 रुपया अतिरिक्त धनराशि की आवश्यकता होगी। उपमेयर ने आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के आर्थिक रूप से सक्षम लोगों से आग्रह किया कि उनके घर में किसी के जन्मदिन, शादी की सालगिरह जैसे अवसरों पर वह अपनी खुशियों में इन होम्स में रहने वाले बेघर बेसहारा लोगों को भी शामिल करें। ताकि यह भी पौष्टिक आहार प्राप्त कर सकें।

 

 

         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *