सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ के 13 वें दिन कुल 65,615 पाठ हुई पूरी
आसनसोल । जीटी रोड स्थित बड़ा पोस्ट ऑफिस के पास स्थित महाबीर स्थान मंदिर में आसनसोल महाबीर स्थान सेवा समिति की ओर से गुरु पूर्णिमा के दिन से शुरू हुई सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ के 13 वें दिन मंगलमय को 65 हजार 615 पाठ पूरी हुई। इस संदर्भ में आसनसोल महाबीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा ने कहा कि यह पाठ 10 जुलाई गुरु पूर्णिमा के दिन से शुरू होकर 5 अगस्त को समाप्त होगी।
रोजाना प्रसाद में हनुमान जी को बुंदिया चढ़ेया जा रहा है। वही प्रसाद भक्तजनों में बांटी जाती है। जो भक्त प्रसाद चढ़ाने के इच्छुक हैं, उनके लिए 5 केजी बुंदिया का 700 रुपया और सवा मनी बुंदिया का मूल्य 7100 रुपया है। सभी भक्तों से अनुरोध है कि रोजाना पाठ करने मंदिर में अवश्य आए और इस आयोजन में यथाशक्ति सहयोग करें। समिति का नया क्यूआर कोर्ड में भी ऑनलाइन के जरिए सहयोग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सोमवार संध्या 7 बजे शिव जी की विशेष आरती होगी। अतः सभी भक्तजनों से आग्रह है कि इस आरती में सम्मिलित होकर पुण्य के भागी बने। इसमें शिवजी की भस्म के द्वारा आरती होती है।
मौके पर अरुण शर्मा के अलावा जगदीश शर्मा, विनोद अग्रवाल(सीए), रक्तदान आंदोलन के प्रणेता प्रबीर धर, अधिवक्ता लखेश्वर पांडेय, 44 नंबर वार्ड के तृणमूल कांग्रेस वार्ड कमेटी अध्यक्ष मुकेश शर्मा, आनंद पारीक, अभिषेक केडिया, मोनू अग्रवाल, मुंशी शर्मा, मनीष भगत, अभिषेक वर्मन, प्रकाश अग्रवाल, रौनक जालान सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।


















