Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

कालाझरिया पीएचई का ब्रिज टूटकर समाया दामोदर में

दुर्घटना में फंसे एक कर्मी को वापस लाने का कार्य शुरू
ग्रामीणों का आरोप अवैध बालू खनन के कारण घटी घटना
बर्नपुर(भरत पासवान)। बारिश के कारण दामोदर नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। वहीं बुधवार को बर्नपुर के कालाझरिया स्थित पीएचई पंप हाउस का एक ब्रिज अचानक टूट कर नदी में समा गया। इस घटना में ब्रिज के दूसरी तरफ मौजूद एक कर्मी गौतम माझी फंस गया। घटना की जानकारी मिलते ही पंप हाउस में काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इस घटना का मुख्य कारण दामोदर नदी से बालू खनन को बताया जा रहा है। वहीं सूचना पाकर पहुंचे भाजपा प्रदेश सदस्य कृष्णेंदु मुखर्जी ने ब्रिज की दूसरी तरफ फंसे कर्मी को सकुशल निकालने की मांग की। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि अवैध बालू खनन के कारण दामोदर नदी की हालत बदतर हो गई है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कटमानी की लालसा एवं देखरेख के अभाव के कारण यह घटना घटी है। फिलहाल ब्रिज के दूसरी तरफ फंसे कर्मी को सकुशल वापस लाने के लिए बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है जबकि घटना को लेकर पीएचई विभाग की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। आसनसोल शहर में जिन इलाकों में पीएचई द्वारा पानी की सप्लाई की जाती है, उन सभी इलाकों में अगले कई दिनों तक पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। आसनसोल शहर के कल्याणपुर हाउसिंह समेत विभिन्न इलाकों में पीएचई द्वारा पानी की सप्लाई की जाती है। सनद रहे कि काला झरिया में पीएचई का पंप हाउस वर्षों से पुराना है, वहां राइजिंग मेन पाइपलाइन लाने के लिए लोहे का पुल बना हुआ था।पुल बीच से ही टूटकर नदी में जा गिरा, नदी में जलस्तर भी काफी है। पुल के साथ मेन लाइन भी टूट  गया। इस घटना ने प्रशासन और नगर की चिंता बढ़ा दी है, इसके साथ ही नगर निगम पर भी दबाव बढ़ जायेगा।

 

 

         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *