Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

एनएच के किनारे सर्विस रोड की बदहाल अवस्था को ठीक करने की मांग पर मंत्री नितिन गडकरी को लिखा पत्र

आसनसोल। फेडरेशन ऑफ साउथ बंगाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज(फॉस्बेक्की) के अध्यक्ष सचिन राय ने केंद्रीय परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने दुर्गापुर से आसनसोल तक राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे सर्विस रोड की जर्जर हालत से अवगत कराया। सचिन राय ने लिखा है कि दुर्गापुर और आसनसोल इस क्षेत्र के बेहद महत्वपूर्ण औद्योगिक स्थल है। यहां पर कई बड़े केंद्रीय और राज्य के महत्वपूर्ण औद्योगिक संस्थान है। स्कूल और अन्य शिक्षण संस्थान है, इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में यात्री यातायात करते हैं और व्यापारी वर्ग भी इस रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन सर्विस रोड की हालत इतनी ज्यादा खराब है कि इस रोड का इस्तेमाल करने वाले लोगों को प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अक्सर कोई न कोई हादसा होता रहता है। इसको ध्यान में रखते हुए सचिन राय ने अपने पत्र के माध्यम से अपने संगठन की तरफ से परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से अनुरोध किया है कि वह इस दिशा में कोई कदम उठाए और इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेते हुए सर्विस रोड की हालत को सुधारने के लिए प्रयास करें। सचिन राय ने कहा कि दुर्गापुर से आसनसोल यह क्षेत्र उद्योग के नजरिये से बहुत महत्वपूर्ण है। सड़क किसी भी क्षेत्र की लाइफ लाइन होती है। ऐसे में राजमार्ग के किनारे सर्विस रोड की हालत इतनी ज्यादा खराब रहेगी तो यहां की अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। वहीं लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सचिन राय ने कहा कि इस मंत्रालय का मुखिया होने के नाते उनसे उम्मीद है कि वह इस ज्वलंत समस्या का संज्ञान लेंगे और जल्द से जल्द सर्विस रोड की अवस्था को सुधारने की दिशा कदम उठाएंगे।

 

 

         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *