Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

काला झरिया में जो दुर्घटना घटी उसके लिए नदी से अवैध और अवैज्ञानिक रूप से बालू निकालना है

आसनसोल । बुधवार बर्नपुर स्थित काला झरिया में पीएचई का पाइप लाइन टूट कर गिर गया था इससे एक बड़े इलाके में पीने के पानी की समस्या पैदा होने की आशंका जताई जा रही है। गुरुवार इस विषय पर भाजपा की तरफ से आसनसोल राजमार्ग स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य, आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल और भाजपा प्रदेश कमेटी के सदस्य कृष्णेंदु मुखर्जी उपस्थित थे। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य ने कहा कि काला झरिया में जो दुर्घटना घटी उसके लिए एकमात्र जिम्मेदार दामोदर नदी से अवैध और अवैज्ञानिक रूप से बालू निकालना है। उन्होंने इसके लिए सत्ता पक्ष के नेताओं को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि उनके प्रत्यक्ष मदद की वजह से ही ऐसा हो रहा है। उन्होंने कहा कि अब आम इंसान को टीएमसी नेताओं के इस लालच का भुगतान करना होगा। उनको पीने के पानी के लिए भी तरसना होगा। वहीं अग्निमित्रा पाल ने टीएमसी पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि आज टीएमसी और भ्रष्टाचार पर्यायवाची हो गए हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि आने वाले समय में लोग चोर के पर्यायवाची के रूप में तृणमूल कांग्रेस कहेंगे। वहीं कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि पुलिस द्वारा अवैध रूप से बालू तस्करी के आरोप में कुछ ट्रैक्टर चालकों को गिरफ्तार किया गया है। यह बेहद हास्यास्पद है, क्योंकि यह ट्रैक्टर चालक कुछ पैसों के लिए यह काम करते हैं। ठीक वैसे ही जैसे कोयले के अवैध खदानों में कोयला निकालने गए लोग दब कर मर जाते हैं। असल दोषी वह लोग नहीं है, असल दोषी वह है जो इसे करवाते हैं। वह नेता असल दोषी हैं, जिनकी शह पर य काला धंधा चल रहा है। प्रशासन की हिम्मत नहीं है कि उनको गिरफ्तार करें। हालांकि भाजपा नेता ने कहा कि कल इस मुद्दे पर जिला अधिकारी कार्यालय में भाजपा की तरफ से अभियान चलाया जाएगा।

 

 

         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *