Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

रोटरी क्लब ऑफ़ आसनसोल ग्रीन सिटी “मैटरनिटी एवं चाइल्ड हेल्थ केयर “ मंथ ऑफ़ जुलाई का किया गया सेलिब्रेट

आसनसोल । रोटरी क्लब ऑफ आसनसोल ग्रीन सिटी “मैटरनिटी एवं चाइल्ड हेल्थ केयर “ मंथ ऑफ़ जुलाई का सेलिब्रेट किया गया। अध्यक्ष रोटेरियन रोहित क्याल एवं उनकी टीम ने ई.एस.आई. हॉस्पिटल, आसनसोल जाकर गर्भवती महिलाएं, माताए एवं नवजात शिशुओं के बीच 30 किट्स का वितरण किया। इन कीट में हॉर्लिक्स, सेनेटरी पैड एवं बच्चों के उपयोग हेतु एक गिफ्ट पैक आदि थे। रोटेरियन अध्यक्ष रोहित क्याल ने बताया कि हॉस्पिटल के डॉक्टरों से बहुत सहयोग मिला। अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉ. अतनु भद्र की अनुमति से यह नेक काम सम्पन्न हुआ । रोटरी क्लब ऑफ़ आसनसोल ग्रीन सिटी पूरे दिल से धन्यवाद देती है। मेडिकल सुपरटेंडेंट डॉ. अतनु भद्र, सहायक मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. पी.एस.दत्ता, गायनो हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट डॉ. शंकर डे आदि से पूरा सहयोग मिला । इसी दिन को ख़ास बनाते हुआ रोटरी क्लब ऑफ़ आसनसोल ग्रीन सिटी ने डॉक्टर्स डे भी पूरे हर्ष और उत्साह के साथ मनाया और डॉ.अतनु भद्र, मेडिकल सुपरटेंडेंट, ई.एस.आई. हॉस्पिटल, ⁠डॉ.पार्थ सारथि दत्ता,सहायक मेडिकल सुपरिटेंडेंट , ई.एस.आई. हॉस्पिटल, डॉ. शंकर डे , गायनो हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट, ई.एस.आई. हॉस्पिटल को सम्मानित किया गया। मौके पर रोटेरियन अध्यक्ष रोहित क्याल ने कहा कि बच्चों के उज्जवल और स्वस्थ जीवन के लिए माँ का स्वस्थ रहना बेहद ज़रूरी है । समाज को स्वस्थ और उन्नतिशील बनाने के लिए जच्चा और बच्चा दोनों का स्वस्थ रहना बेहद ज़रूरी है। इसी उद्देश्य से अध्यक्ष रोटेरियन रोहित क्याल ने यह प्रयास किया और आगे भी समाज की उन्नति के पथ पर कार्यरथ रहेंगे ।
इस मौके पर अध्यक्ष रोटेरियन रोहित क्याल, स्वेता क्याल , सचिव जिग्नेश पटेल, भावना पटेल, कोषाध्यक्ष विवेक खेतान, कार्यक्रम संयोजक- रोटेरियन विकाश गोयल, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन विवेक बर्नवाल, मीठी बर्नवाल , रोटेरियन तनुज अग्रवाल, रोटेरियन समीर कुमार चौधरी, रोटेरियन जयन्ती चौधरी, सतीश क्याल, संजय मंगतराम अग्रवाल आदि उपस्थित थे ।

 

 

         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *