Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

राजभाषा स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में युवा और ‘सुमन’…की दुनिया” का विमोचन

बर्नपुर(भरत पासवान)। राजभाषा विभाष बर्नपुर की ओर से कान्फ्लुएंस में राजभाषा के स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में साहित्य अकादमी पुरस्कार 2023 से सम्मानित संजीव जी उपस्थित थे। वहीं अतिथियों में आईएसपी के ईडी (वर्क्स) दीपतेंदु घोष, ईडी (एफएंडए) अरूप मुखर्जी, सीजीएम इंचार्ज (एचआर) उमेंद्र पाल सिंह, सेल ग्रोथ वर्क्स कुल्टी के ईडी (वर्क्स), सीजीएम एमएम सीजीएम (एचआर) जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान राजभाषा विभाग से संबंधित विभागों द्वारा राजभाषा पर चर्चा कर आगामी कार्यसूची से सभी को अवगत कराया गया। वहीं इस कार्यक्रम में इस्को ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार सुमन द्वारा रचित काव्य संग्रह “युवा और ‘सुमन’…की दुनिया” का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। अपनी पुस्तक का विमोचन होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सुशील कुमार सुमन ने बताया कि उनका काव्य संग्रह युवा और ‘सुमन’.. की दुनिया सिर्फ एक काव्य संग्रह नहीं है, यह एक विचारधारा है – भारत के युवाओं को उनकी पहचान, शक्ति और जिम्मेदारियों से अवगत कराने का माध्यम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *