Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

माया से मुक्ति गुरु बिना नहीं हो सकता है – स्वामी आत्म प्रकाश जी महाराज

आसनसोल । उषाग्राम स्थित पटेल भवन में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। मौके पर स्वामी आत्म प्रकाश जी महाराज को उनके शिष्यों ने पूजन किया। उनकी आरती की गई। उसके बाद गुरु जी सभी भक्तों को आशीर्वाद दिए। वहीं गुरुजी प्रवचन दिए। गुरुजी ने कहा कि मायारूपी संसार में जो काया है, वह माया के अधीन है। माया से मुक्ति गुरु बिना नहीं हो सकता है। गुरु बिना ज्ञान नहीं मिलता है। मानव शरीर माया में फंसा रहता है। गुरुजी ने कहा कि एक दिन कृष्ण और सुदामा आपस मिले। सुदामा ने कृष्ण से कहा कि माया क्या होती है। कृष्ण जी कहा कि देखना चाहते हो या सुनना चाहते हो। सुदामा ने कहा कि हम देखना चाहते है। वहीं कृष्ण ने उन्हें अपनी माया का अनुभव कराया। एक दिन, कृष्ण और सुदामा गोमती नदी में स्नान करने गए। कृष्ण पहले स्नान करके निकले और अपना पीतांबरी पहनने लगे। सुदामा डुबकी लगाई, उन्होंने खुद को एक अलग ही दुनिया में पाया। वहां सुदामा राजा बने। महल में 35 वर्षों तक पत्नी के साथ रहे। एक दिन उनकी पत्नी का देहांत हो गया है। सुदामा बहुत रोने लगे। उन्हें बताया गया कि जिसकी पत्नी मर जाती है। उन्हें उनकी चिता में प्रवेश करना होता है। सुदामा बहुत दुखी हुए और रोने लगे। फिर, जब वे चिता में प्रवेश करने वाले थे, तो उन्होंने फिर से डुबकी लगाई और वापस कृष्ण के पास आ गए। कृष्ण ने तब सुदामा को समझाया कि यह सब उनकी माया थी, और जो कुछ भी उन्होंने देखा, वह सब भ्रम था। कृष्ण ने यह भी कहा कि वह स्वयं ही सत्य हैं, और उनके अलावा जो कुछ भी है, वह सब माया है।
यह घटना दर्शाती है कि माया एक ऐसी शक्ति है जो हमें भ्रमित कर सकती है और हमें वास्तविकताओं से दूर ले जा सकती है। कृष्ण ने सुदामा को यह भी सिखाया कि जो लोग उनसे जुड़े हुए हैं, वे माया के प्रभाव से मुक्त रहते हैं। मौके पर भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। वहीं भंडारा में सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद का आनंद उठाया। गुरु पूर्णिमा महोत्सव में आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, आसनसोल महाबीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा, मोहन पटेल, केशव पटेल सहित पूरा पटेल परिवार, बांकुड़ा से राजेश पटेल, पानागढ़ से पटेल परिवार, कृष्णा पंडित, निरंजन पंडित, सज्जन भूत, दिनेश लाडेशरिया, ओम प्रकाश शर्मा, दीपक भट्ट, मुकेश शर्मा, मनोज केडिया, बबलू शर्मा, मुकेश पहचान, मनीष भगत, अभिषेक वर्मन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

 

         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed