Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

राज्य की मुख्यमंत्री से अशोक रूद्र को पार्टी से निष्कासित करने की मांग

आसनसोल । बीते रविवार सेल आईएसपी के सेफ्टी डिपार्टमेंट के एक बैठक में पार्षद अशोक रुद्र और पार्षद गुरमीत सिंह के साथ पहुंचे थे और उन्होंने अन्य राज्यों से आए सेल आईएसपी के कर्मचारियों को धमकाया था। इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें देखा जा रहा था कि अशोक रूद्र अन्य राज्यों से आए सेल आईएसपी के कर्मचारियों को धमका रहे हैं। इसे लेकर सोमवार आईएनटीटीयूसी नेता राजू अहलूवालिया से बात की तो उन्होंने अशोक रुद्र के इस कार्रवाई का विरोध किया और कहा कि सेल आईएसपी के निर्माण में सभी जातियों के लोगों का योगदान रहा है। चाहे वह बंगाली हो या गैर बंगाली, चाहे वह पश्चिम बंगाल के रहने वाला हो या नहीं सभी ने इस कारखाने के निर्माण में अपना योगदान दिया है। आज जबकि इस कारखाने का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। ऐसे में अन्य राज्यों से कर्मचारियों को धमकाना उचित नहीं है। उन्होंने अशोक रूद्र द्वारा किए गए इस कार्रवाई की निंदा की और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी से मांग की कि वह अशोक रूद्र को पार्टी से निष्कासित कर दें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में श्रमिकों के हितों को देखने के लिए राज्य के कानून सह श्रम मंत्री मलय घटक, आईएनटीटीयूसी जिला अध्यक्ष अभिजीत घटक है। अशोक रूद्र को इस मामले में हस्तक्षेप करने की कोई जरूरत नहीं है, वह पार्षद है और अपने वार्ड का विकास देखे।

 

 

         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *