Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

विधायक अग्निमित्रा पॉल पर अशोभनीय टिपण्णी से भड़के भाजपा कर्मियों ने गिरफ्तारी की मांग पर किया सड़क जाम

पुलिस कर्मियों के साथ प्रदर्शनकारी भाजपा कर्मियों की हुई जमकर धक्का मुक्की

बर्नपुर(भरत पासवान)। आसनसोल दक्षिण की भाजपा विधायिक अग्निमित्रा पॉल के विरुद्ध एक तृणमूल कार्यकर्ता द्वारा की गई अभद्र एवं अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में
सोमवार की शाम को बर्नपुर के त्रिवेणी मोड़ पर भाजपा आसनसोल दक्षिण विधानसभा की ओर से एक विरोध सभा और प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस विरोध सभा में आसनसोल दक्षिण विधानसभा भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन करते हुए त्रिवेणी मोड़ में सड़क अवरोध कर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कर्मियों की मांग थी कि तृणमूल समर्थक मिठाई बाबू द्वारा विधायक पर की गई अशोभनीय टिप्पणी की निंदा करते हुए उसकी गिरफ्तारी रात 12 बजे तक करने का अल्टीमेटम प्रसाशन को दिया। साथ ही यह भी चेताया कि अगर कोई कार्रवाई नहीं होती है तो पूरे जिला में जोरदार आंदोलन होगा, फिलहाल अभी सांकेतिक प्रदर्शन किया जा रहा है। भाजपा की ओर से आरोप लगाया गया कि तृणमूल कांग्रेस के समर्थक के ऊपर मुख्यमंत्री का हाथ होने के दम पर ही इस तरह की टिप्पणी की गई। तृणमूल कांग्रेस में अनुसाशन की कमी है। वहीं सड़क जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची हीरापुर थाना ने प्रदर्शनकारी भाजपा कर्मियों को हटाने का प्रयास किया। जिसे लेकर प्रदर्शनकारी भाजपा कर्मियों के साथ पुलिस कर्मियों की जमकर धक्का मुक्की होने के साथ बहस हुई। वहीं पुलिस ने बलपूर्वक प्रदर्शनकारी भाजपा कर्मियों को सड़क से हटाकर स्थिति नियंत्रित किया। साथ ही कई भाजपा कर्मियों को हिरासत में कर थाना ले गई। जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई। वही लगभग एक घंटा तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर सड़क अवरोध कर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा समर्थकों में बृजेश वर्मा, अनमोल सिंह, मानवेन्द्र चौधरी सहित अन्य मौजूद थे।

 

 

         This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *