माकपा तीन नंबर एरिया कमेटी के तरफ से विभिन्न मांगो को लेकर प्रदर्शन कर सौंपा गया ज्ञापन
आसनसोल । माकपा तीन नंबर एरिया कमेटी की तरफ से बुधवार आसनसोल नगर निगम के सामने विभिन्न मांगों को लेकर में प्रदर्शन किया गया। इस संदर्भ में संगठन के सचिव डॉ अरुण पांडेय ने कहा कि बीते लगभग डेढ़ महीने से आसनसोल के रेलपार इलाके में गंदा पानी की आपूर्ति की जा रही है, जिसे पीकर लोग बीमार पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बारे में आसनसोल नगर निगम से कई बार गुहार लगाई गई है। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि रेलपार क्षेत्र में सड़क की अवस्था बहुत ही खराब है। सड़क ठीक नहीं किया जा रहा है। सड़क के किनारे ही कुड़ा रख दिया जाता है।
बारिश होने पर कुड़ा सड़क पर आ जाता है। एक और मांग जो आज संगठन की तरफ से नगर निगम के सामने रखी गई वह थी गारुई नदी के साफ सफाई को लेकर। उन्होंने कहा कि हर साल नदी में बाढ़ आता है। आसपास के इलाके डूब जाते हैं। हर बार नगर निगम की तरफ से आश्वासन दिया जाता है कि अगले साल ऐसा नहीं होगा। लेकिन फिर से वही कहानी दोहराई जाती है। उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले नदी में जो बाढ़ आई थी। उसके बाद प्रशासन की तरफ से मुआवजा देने की बात कही गई थी। लेकिन आज भी किसी को मुआवजा नहीं मिला। वहीं उन्होंने ओके रोड स्थित आरसीएच अस्पताल में चिकित्सा सेवाओं को लेकर भी अपनी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पहले इस अस्पताल में बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई जाती थी।
लेकिन अब वहां पर चिकित्सा सेवा का स्तर बेहद गिर चुका है। लेकिन प्रशासन को कोई फिक्र नहीं है। प्रशासन कुंभकरणी नींद में सोई हुई है। डॉ अरुण कुमार पांडे ने कहा कि इन्हीं सब मुद्दों को लेकर आर निगम में वह लोग आए हैं। मौके पर मो. सलाउद्दीन, शहनाज परवीन, उतम मंडल, नजरुल खान, राजू बोस, जयदीप चक्रवर्ती, तनुश्री राय, आफताब आलम, कौशर हुसैन, अधिवक्ता हेमंत मिश्रा सहित अन्य उपस्थित थे।


















